Advertisement

Breaking: सिमरा के नाबालिक लड़की को भगाकर शादी रचाने के मामले में पीयर पुलिस ने कल्याणपुर से युवक को किया गिरफ्तार

-सिमरा के नाबालिक लड़की को भगाकर शादी रचाने के मामले में पीयर पुलिस ने कल्याणपुर से युवक को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

पियर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव से नाबालिक लड़की को भगाकर शादी रचाने के मामले में पियर थाने की पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में दर्ज कराए गए प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त को पुलिस ने पड़ोसी समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेत्ता गांव से गिरफ्तार किया गया है।

पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि साल 2019 में यह मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें कल्याणपुर-बरहेत्ता के महावीर सहनी के पुत्र विष्णु देव सुमन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तब उसने पीयर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव के एक नाबालिग लड़की को भगा कर उससे शादी रचाई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।कल्याणपुर-बरहेत्ता गांव से उसे गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।