Advertisement

Breaking: विश्वप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर की तर्ज पर खगेश्वरनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के शुभारंभ कार्यक्रम में आगवन के लिए सांसद ने पीएम को लिखा पत्र

-विश्वप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर की तर्ज पर खगेश्वरनाथ -मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के शुभारंभ कार्यक्रम में आगवन के लिए सांसद ने पीएम को लिखा पत्र

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

क्षेत्र के अति प्राचीन शिव स्थल बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर के मुख्य भवन के जीर्णोद्धार सह नवनिर्माण कार्य के शुभारंभ(20मार्च2023) को लेकर मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कार्यक्रम में आगमन का अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र मुजफ्फरपुर जिला के अंतर्गत बन्दरा प्रखंड स्थित मतलुपुर ग्राम में अति प्राचीन शिव मंदिर स्थित है, जो युगों युगों से श्रद्धा और भक्ति का केंद्र रहा है।

यहां भारत-नेपाल के संयुक्त संगठन के माध्यम से बाबा खगेश्वर नाथ महादेव मंदिर का स्वरूप पशुपतिनाथ महादेव मंदिर काठमांडू के अनुरूप बनाने का फैसला लिया गया है। इस पुण्य कार्य के शुभारंभ के लिए आपकी उपस्थिति की अनिवार्यता महसूस हो रही है। 20 मार्च 2023 को इस महत्वपूर्ण कार्य में आपकी उपस्थिति और नवनिर्माण का कार्य शुरू करने से यहां की जनता को चिर प्रतिक्षित आशा और आकांक्षा की पूर्ति होगी।वहीं मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह पूर्व कुलपति डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी ने भी मंदिर की महत्ता,ऐतिहासिक परिपेक्ष्य,आगामी कार्ययोजना एवं कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तृत पत्राचार किया गया है।