Advertisement

Breaking: विधायक ने बन्दरा के खगेश्वरनाथ तथा कटरा के चामुंडा स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की सरकार से रखी मांग

-विधायक ने बन्दरा के खगेश्वरनाथ तथा कटरा के चामुंडा स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की सरकार से रखी मांग

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

गायघाट विधायक निरंजन राय ने गायघाट विधानसभा क्षेत्र के बन्दरा प्रखंड में मतलुपुर स्थित बाबा खगेश्वरनाथ मंदिर तथा कटरा प्रखंड स्थित मां चामुंडा मंदिर को जनहित में पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने से संबंधित मांग सरकार से की है। विधायक निरंजन राय ने शनिवार को बताया कि उन्होंने विधानसभा में भी यह संकल्प प्रस्ताव दिया है।

उन्होंने सरकार की विभागीय मंत्री से भी इस संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने सरकार को बताया है कि बन्दरा के खगेश्वरनाथ मंदिर तथा कटरा के चामुंडा स्थान मंदिर युगो-युगो से भक्तों के लिए अपार श्रद्धा एवं भक्ति का केंद्र है। यहां सालों भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, इसलिए जनहित में इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराएं। विधायक ने बताया कि इस संदर्भ में पर्यटन मंत्री ने भी आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।