Advertisement

Breaking: लोमा का मन्दबुद्धि युवक भटक कर पहुंचा कल्याणपुर

-लोमा का मन्दबुद्धि युवक भटक कर पहुंचा कल्याणपुर

समस्तीपुर।नवीन।

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना के लोमा गांव से भटकता हुआ एक युवक समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पहुंच गया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मामले की सूचना कल्याणपुर थाने के पुलिस को दी गई है। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम पता मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के लोमा गांव के नंदू पासवान के पुत्र ललन पासवान के रूप में बता रहा है। वह मंदबुद्धि का युवक बताया जा रहा है।

मामले की सूचना समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना तथा मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना को दी गई है।