Advertisement

Breaking: मुजफ्फरपुर के बंगाही में कांग्रेस ने की नुक्कड़ सभा

-मुजफ्फरपुर के बंगाही में कांग्रेस ने की नुक्कड़ सभा।

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के बंगाही गाँव में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभा लगाकर मोदी सरकार पर हल्ला बोला । मोदी अडानी की पोल न खुले, इसलीये विपक्ष की अवाज दबाने के लिये भारत जोड़ो यात्रा के बाद जननायक के रुप मे उभरे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँघी को संसद से फर्जी केस मे फँसाकर निष्कासित किया गया। उक्त बाते जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुरज दास ने कही। जिला प्रवक्ता समीर कुमार नुक्कड़ सभा मे कहा कि बीस हजार करोड़ किसके कहने पर अडानी के कंपनी मे लगी है। सरकार से पूछती है तो मोदी जी मौनीबाबा बने है ।

सभा का संचालन करते हुये प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष दिलीप चौधरी ने कहा कि जनता महँगाई बेरोजगारी से त्रस्त है और मोदी जी अपने परम मित्र अडानी के पोषण मे लगे है । प्रखंड अध्यक्ष सुमन ओझा ने कहा वास्तव मे जो मोदी का यार है वही देश का गद्दार है । नुक्कड़ सभा मे प्रखंड के उपाध्यक्ष राजु कुमार सहनी, कोषाध्यक्ष विक्की चौधरी, दलित प्रकोष्ठ के अघ्यक्ष राकेश रंजन , नमन शर्मा, शत्रुध्न साह ,पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रभू माँझी, सुनील राय ,मो ऐनुल, लालबाबु माँझी, शंभु राय ,मो फिरोज , शिवचन्द्र ठाकुर, मो सुलेमान आदी भी थे।