Advertisement

Breaking: मंदिर जीर्णोद्धार कार्य के शुभारंभ कार्यक्रमों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

-मंदिर जीर्णोद्धार कार्य के शुभारंभ कार्यक्रमों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

बंदरा।दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के मतलुपुर स्थित अतिप्राचीन बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मन्दिर की विश्व प्रसिद्ध नेपाल के बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के समरूप करोड़ों रुपये की लागत से होने वाली जीर्णोद्वार (नवनिर्माण) की तैयारियां अंतिम चरण में है।20मार्च को इसकी शुरुआत होगी, लिहाजा गुरुवार को मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष व पूर्व कुलपति डॉ गोपालजी त्रिवेदी की अध्यक्षता एवं सचिव बैद्यनाथ पाठक के संचालन में मंदिर परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।जिसमें 20 मार्च को शुभारंभ होने वाली नवनिर्माण कार्यक्रम की समीक्षा की गई।कार्यक्रम एवं अतिथियों के लिए बन रहे भव्य पंडाल में विभिन्न दृष्टिकोण से तकनीकी सुधार कराए गए।यहां मौजूद मन्दिर न्यास समिति के अध्यक्ष पूर्व कुलपति डॉ. गोपालजी त्रिवेदी ने बताया कि शुभारंभ के मौके पर भारत और नेपाल के कई दिग्गज यहां जुटेंगे।

इस दौरान मंदिर में विशेष (गौरी-गणेश) पूजन किया जाएगा।आचार्य परमानन्द पाठक मुख्य यजमान जिला पार्षद फणीश कुमार चुन्नू और नेपाल के वंदना पांडेय के साथ विशेष अनुष्ठान कराएंगे।वहीं कार्यक्रम के दौरान अतिथि मंच से अपनी भावनाओं एवं विचारों को साझा करेंगे।अतिथियों के ठहराने से लेकर उनके भोजन सहित तमाम कार्यक्रमों के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है।
समीक्षा बैठक में जिलापार्षद फणीश कुमार चुन्नू,ललन त्रिवेदी,रामकुमार त्रिवेदी,परमानन्द पाठक,रामपुकार त्रिवेदी,राजकुमार झा आदि भी थे।