Advertisement

Breaking: भाकपा-माले की रैली में बड़ी भागीदारी को लेकर आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटर ने पूसा में निकाली पदयात्रा

-भाकपा-माले की रैली में बड़ी भागीदारी को लेकर आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटर ने पूसा में निकाली पदयात्रा

समस्तीपुर।सम्वाददाता।

जिले के पूसा में सभी आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटर पटना के गांधी मैदान में 15 फरवरी को भाकपा-माले द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली में शामिल होंगी। इसके लिए पूरी योजना तैयारी कर ली गई है। उक्त बातें आशा संघ के मुख्य संरक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटर के साथ पूसा में बैठक करने के बाद कहा। वे इस बैठक में बतौर पर्यवेक्षक मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा ने की।
बैठक करने के बाद आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटर ने पूसा में भाकपा-माले की रैली में बड़ी भागीदारी को लेकर पदयात्रा निकाल लोगों से एकजुट होकर रैली में भाग लेने की अपील की। पदयात्रा का नेतृत्व आशा की प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा व प्रखंड सचिव उषा कुमारी ने संयुक्त रूप से की।


मौके पर भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, माले जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, रौशन कुमार, प्रखंड कमिटी सदस्य रविन्द्र सिंह, सुरेश कुमार सहित रेखा कुमारी,पूनम कुमारी,सरिता देवी, सुनीता देवी,रचना देवी,कविता देवी,सुनैना देवी,रूपा देवी,सरिता देवी,उर्मिला देवी,निर्मला देवी,चांदनी देवी आदि शामिल थीं।