– मोतिहारी। राजन द्विवेदी
-बिहार दिवस पर मैराथन दौड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रम
पूर्वी चंपारण जिले में बिहार दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के निर्देशन में जिला मुख्यालय सहित सभी अनुमंडल और प्रखंड स्तर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। जिला मुख्यालय के गांधी मैदान से चांदमारी चौक और वापसी गांधी मैदान तक मैराथन दौड़ के सुबह में आयोजित किए गए। वहीं प्रखंड स्तर पर स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। जबकि मुख्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, क्रिकेट मैच एवं सांस्कृतिक सहित कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेल, मैराथन सहित अन्य प्रतियोगिताओं का नेतृत्व जिला खेल पदाधिकारी गौरव कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कर रहे थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बिहार के लोगों के आजादी से लेकर अब तक अच्छे कार्य में योगदान को याद करते हुए गौरवान्वित होने का आज अवसर है।

देश की आजादी में बिहार की अग्रणी भूमिका रही। जिसपर हम सभी को गर्व है। इसे सभी लोगों को महसूस करने का आज दिन है। साथ ही हमें स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को तेज करने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने के लिए ही आज दौड़, खेल, पेंटिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए हैं। जिसमें कुछ न कुछ सभी की भागीदारी होनी चाहिए। इस मौके का लाभ उठाएं और इससे हीं चांस बनता है।











