Advertisement

Breaking: बन्दरा के बरियारपुर में किया गया रावण दहन,मेघनाथ भी जला

-बन्दरा के बरियारपुर में किया गया रावण दहन

बन्दरा।दीपक।

प्रखंड के बरियारपुर में शनिवार की शाम रावण दहन किया गया। अबकी यहां बोलते हुए रावण का निर्माण कराया गया था। जिसका दहन शाम 5 बजे के बाद किया गया।
ज्ञात हो कि यहां ऐतिहासिक रूप से प्रत्येक साल भव्य दुर्गा पूजा सह मेला का आयोजन किया जाता है और पूर्णिमा के दिन रावण दहन के साथ इस मेले का समापन किया जाता है। इस दौरान एक पखवाड़े तक यहां मेला आयोजित रहता है। जिसमें कई तरह के नाच-गाना,चित्रहार,मीणा बाजार, झूला सहित कई तरह के स्टॉल आकर्षक बने रहते हैं।

पूर्णिमा के मौके पर रावण दहन के साथ मेला का समापन होता है। दुर्गा पूजा एवं मेला के आयोजक मुकेश सिंह ने बताया कि रावण दहन को लेकर कई दिनों से तैयारी चल रही थी।रावण एवं मेघनाथ के पुतले का निर्माण कराया गया था।अबकी बार बोलते हुए पुतले का निर्माण किया गया।पोखर के किनारे रावण के पुतले तथा पोखर की पानी में मेघनाथ के पुतले जलाए गए।इस दौरान बड़ी भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। आयोजकों के अनुसार मेले में बन्दरा प्रखंड क्षेत्र के इलाके के अलावे पड़ोसी गायघाट एवं बोचहां प्रखंड क्षेत्र से भी लोगों की भारी भीड़ जुटती है। इधर प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीयर थाना एवं हत्था ओपी की पुलिस भी सक्रिय रही। वरीय उपसमाहर्ता सह बन्दरा सीओ जुली कुमारी भी पहुंची।