Advertisement

Breaking: पटसारा पुरानी ठाकुरबाड़ी परिसर में हुई श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत

-पटसारा पुरानी ठाकुरबाड़ी परिसर में हुई श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के पटसारा पुरानी ठाकुरबाड़ी परिसर में नवरात्र के मौके पर दुर्गा पूजा के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत की गई।रविवार की रात इस मौके पर पहले दिन कथा महायज्ञ को लेकर वृहत पूजन अर्चना कराया गया। पहले दिन की कथा करते हुए कथावाचक श्याम बिहारी जी महाराज ने भागवत के विभिन्न प्रसंगों की चर्चा करते हुए सत्संग करने तथा भागवत के प्रसंग को सुनने से होने वाले मानव कल्याण के फायदे को बताया।

उन्होंने कहा की भागवत कथा सुनने से मानव कल्याण होता है। मानव योनि में जन्म की सार्थकता सिद्ध होती है।इस दौरान दुर्गा पूजा आचार्य दिगम्बर झा,अध्यक्ष मुकेश कुमार, उपाध्याय प्रफुल्ल कुमार, कोषाध्यक्ष शशि भूषण शर्मा, रुपेश कुमार,संतोष कुमार ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष रंजीत ठाकुर, दयाशंकर ठाकुर,चिरंजीवी कुमार, जिला पार्षद फनिष कुमार भी थे।