-नहाय खाय के साथ जीतिया पर्व शुरू।
जनकपुरधाम से मिश्रीलाल मधुकर की रिपोर्ट।
नहाय खाय के साथ जीतिया पर्व गुरुवार से शुरू हो गया है। आजसुवह से ही गंगा सागर सरोवर, नोचा पोखर, विहार कुंड, अग्नि कुण्ड,रत्न सागर, दूधमती नदी सहित अन्य नदी, सरोवरों में महिलाओं ने स्नान कर तेल ,खल्ली नेनुआ पत्ता पर चढायी। जीतिया पर्व में मछली,मरुआ की रोटी,नोनी की साग खाने का प्रचलन है।रात में चूड़ा, दही, मिष्ठान , मछली खाकर शनिवार को पारन तक निर्जला रहेगी।पुत्रों को दीर्घायु तथा परिवार में सुख शांति हेतु मनाने वाला जीतिया पर्व सबसे कठिन पर्व माना जाता है।















