-दरभंगा में कमला नदी पर बना पुल टूटा, दो हिस्सों में बंटा
संवाददाता।दरभंगा।
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में कमला नदी पर बना लोहे का पुल दो हिस्सों में टूट गया है. इस घटना में अभी तक किसी के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. यह पुल दरभंगा को मधुबनी, सहरसा, खगड़िया और समस्तीपुर से जोड़ता था. लगभग 10 पंचायतों को आपस में जोड़ने वाले इस पुल के टूटने से इलाके के लोगों को आवागमन में काफी मुश्किल होगी. मामला कुशेश्वरनाथ स्थान विधानसभा क्षेत्र के सती घाट राजघाट मुख्य मार्ग के सहोरबाघाट का है.













