Advertisement

Breaking: जगतगुरु राम भद्राचार्य जनकपुरधाम आयेंगे

-जगत गुरु राम भद्राचार्य जनकपुरधाम आयेंगे

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर राम भद्राचार्य जी महाराज अप्रैल की अंतिम सप्ताह में जनकपुरधाम आ रहे हैं।वे जनकपुरधाम वार्ड 23बस पार्क के निकट हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना तथा प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेंगे। उपयुक्त जानकारी लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता ने मंगलवार को पत्रकारों को दी हैं। हनुमान मंदिर के निर्माण के अगुआई कर रहे चौधरी ने कहा कि 24अपैल(बैशाख11) को कलश यात्रा ,25अप्रैल(12गते) जलाधिवास,26अप्रैल(13)को जलाधिवास,27(14)कोअन्नादिवासतथा 28अप्रैल(15बैशाख)को नगर दर्शन तथा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफलता हेतुलोसपा नेता मनोज चौधरी कीसंयोजकत्व में 251सदस्यीय मूल समिति का गठन किया गया हैफूल कुमारी तथा मनीषा देवी साह के संयोजकत्व कलश यात्रा,विश्व हिन्दू परिषद के पवन कुमार ठाकुर के संयोजकत्व में अर्थ समिति,गायक नवीन मिश्र के संयोजकत्व में भजन संध्या तथा मंच व्यवस्थापन ,मोहन ठाकुर के संयोजकत्व में भोजन व्यवस्थापन समिति, जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के संयोजकत्व में सफाई की जिम्मेवारी दी गयी है।तमलोपा के बरिष्ठ नेता डा.विजय कुमार सिंह , जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव , धनुषा के सीडीओ,एस.पी.सहित अन्य गणमान्य लोग को मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में विशेष सहभागिता रहेगी।मनोज चौधरी ने कहा है कि एक करोड़ से अधिक लागत से बनने बाली हनुमान मंदिर में जनकपुरधाम उप महानगरपालिका, प्रदेश सरकार तथा निजी स्तर पर आर्थिक सहयोग मिला है।