Advertisement

Breaking: घोसरामा में श्री हनुमान प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत,माथे पर चुंदरी बांध एवं जयकारे लगाती हुई कलश शोभायात्रा में निकली कन्याएं..

-घोसरामा में श्री हनुमान प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत,निकाली गई कलश शोभायात्रा

बन्दरा/मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

जिले के बन्दरा प्रखंड के घोसरामा में श्री हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय महायज्ञ आयोजित की गई है। जिसकी शुरुआत सोमवार को कलश शोभायात्रा, कन्या भोजन एवं पूजन के साथ किया गया। इस दौरान माथे पर चुंदरी बांधे एवं जयकारे लगाती हुई 108 कलश यात्री कन्याओं का जत्था गाजे-बाजे के भक्ति धुनों के बीच यज्ञ स्थल से बूढ़ी गंडक नदी के रतवारा घाट पहुंची। जहां पंडितों के द्वारा कलश पूजन के बाद नदी से कलश में जलबोझी कराई गई।

जिसके बाद कलश में जल लिए हुए कन्याओं का जत्था वापस यज्ञ स्थल पहुंची। जहां पूजा आचार्य विकास कुमार झा, नीरज मिश्रा, कुंदन झा एवं पंडित दिलीप शास्त्री के द्वारा कलश पूजन एवं स्थापन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान हरीश चंद्र झा, मनीष झा,संतोष झा, मदन झा, रविंद्र झा, संजय झा, कन्हाई झा आदि कार्यकर्ताओं के द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गयी। इन आयोजकों ने बताया कि 5 दिनों तक यहां कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विविध पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान कार्य आदि किए जाएंगे।