Advertisement

Breaking: 5 वें चरण में बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू

– बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू

संवाददाता। पटना।

बिहार के पांचवें चरण के चुनाव में पांच सीटों पर वोटिंग शुरू है. कुल 80 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है. मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढी, सारण और हाजीपुर लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू है. पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त की गई है.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार में पांचवें चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है. बिहार की मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढी, सारण और हाजीपुर (SC) लोकसभा सीट के अलग-अलग बूथों पर वोटिंग शुरू है.इन 5 लोकसभा सीटों पर कुल 80 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. पांचवे चरण में करीब 95 लाख 11 हजार से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वोटिंग को देखते हुए पोलिंग बूथों सुरक्षा व्यवस्था सख्त है.


बिहार की सारण लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजीव प्रताप रूडी को उम्मीदवार बनाया है. इसी सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनावी मैदान में हैं. हाजीपुर लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान चुनाव लड़ रहे हैं. इसी सीट पर आरजेडी के शिवचंद्र राम चुनावी मैदान में हैं. मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट में बीजेपी ने डॉक्टर राजभूषण चौधरी, कांग्रेस ने अजय निषाद को चुनावी मैदान में उतारा है.