-4दिवसीय विशेष अभियान में जगह-जगह पहुंची पुलिस,जन-जन की रक्षा-स्वसुरक्षा का दिया संदेश
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
पुलिस दिवस के मौके डीजीपी के निर्देश पर जनजन की ओर बढ़ते कदम का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह 4 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मुजफ्फरपुर जिले के हत्था ओपी क्षेत्र में इसकी सोमवार को शुरुआत की गई।इस दौरान हत्था ओपी के एएसआई नाशिर खां ने बताया कि बाइक रैली निकाली गई। लोगों को जागरूक किया गया ।

वाद-विवाद रोकने,शराबबंदी के फायदे,जमीनी विवाद रोकने,हेलमेट पहनकर बाइक चलाने तथा सीटबेल्ट लगाकर वाहन चलाने और बैठने ,यातायात नियमों का पालन करने आदि को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।हत्था ओपीध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि 27 तारीख को पुलिस दिवस के मौके पर थाना पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।जिसका ऑनलाइन मोनिटरिंग भी पुलिस मुख्यालय द्वारा किया जाएगा। क्षेत्र के विभिन्न गली-मुहल्लों एवं सार्वजनिक स्थलों,आंगनबाड़ी-स्कूल-कालेजों एवं चौक-चौराहों पर लोगों को विभिन्न सन्दर्भों में जागरूक किया जा रहा है।












