-सकरी मन बाबा जीवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में हनुमान आराधना एवं अखंड अष्टयाम महायज्ञ की शुरुआत
बंदरा।दीपक।
प्रखंड के सकरी मन गांव स्थित बाबा जीवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को हनुमान आराधना और 24 घन्टिय अखंड अष्टयाम महायज्ञ की शुरुआत की गई।आयोजन समिति के सदस्य व उपमुखिया शिवनाथ सिंघानियां ने बताया कि सुंदरकांड पाठ के बाद 24 घंटे अष्ट्याम और साथ में 24 घंटे का अखंड हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है।

शनिवार को हवन यज्ञ के साथ अष्टयाम महायज्ञ की समापन होगी। इसके बाद महाशिवरात्रि पर गांव में भगवान शिव की बारात झांकी गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी।रात्रि में प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा शिव विवाह महोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
यज्ञ में प्रभात कुमार,राजेश कुमार, रमोज सहनी,राजेश मंडल,कन्हैया कुमार, रंजीत सहनी,जितेंद्र सहनी आदि की सक्रिय भागीदारी है।














