Advertisement

Breaking: रे टॉकीज के पास लगी भीषण आग

*धनबाद में रे टॉकीज के पास लगी भीषण आग

*कॉस्‍मेटिक स्‍टोर में रखा करीब  लाखो का सामान जला

धनबाद ।दिलीप।

शहर में बैंक मोड़ और पुराना बाजार के बीच रे टॉकीज के पास स्थित एक मार्केट की एक दुकान में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। घटना में दुकान में रखे करीब 40 से 50 लाख रुपये के सामान के जलने की बात कही जा रही है। हादसा सोमवार को तड़के लगभग चार बजे हुआ।
आग लक्ष्‍मी नारायण स्‍टोर के कॉस्‍मेटिक डिस्‍ट्रीब्‍यूशन हाउस में लगी। दुकान के मालिक विजय खेरिया ने बताया कि लगभग छह बजे उन्‍हें मार्केट के ही किसी साथी दुकानदार ने फोन कर आग लगने की जानकारी दी। तुरंत वह मौके पर पहुंचे।

उनके साथ बाकी दुकानदार भी जुटे। अगलगी की सूचना पर तुरंत अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तबतक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। विजय खेरिया के अनुसार, सामान का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही हुए नुकसान की वास्‍तविक जानकारी मिल सकेगी। उन्‍होंने कहा कि दुकान में करीब 40 से 50 लाख रुपये का सामान हमेशा रहता था।