चंपारण की खबर::
-रेल दोहरीकरण कार्य को लेकर कई ट्रेनों 12 से 15 तक रहेगी रद तो कई ट्रेनों के बदलेंगे रूट
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
मुजफ्फरपुर – नरकटियागंज रेल खंड में रेल दोहरीकरण कार्य चल रहा है। इस कार्य को तेज गति देने के लिए अब कुछ ट्रेनों का 12 से 15 दिसंबर के बीच परिचालन रद किया जाएगा। जबकि कई ट्रेनों के रूट में आंशिक परिवर्तन कर उनका परिचालन होगा। वहीं मुजफ्फरपुर डिवीजन के ट्रेनों के परिचालन में रूट चेंज किए जाएंगे।


इस संबंध में रेल मंडल के अधिकारी ने नोटिस जारी कर दिया है। इस क्रम में मुजफ्फरपुर – नरकटियागंज रेल खंड के बीच ट्रेन संख्या 05258, 05259 ,05507 , 05508 ट्रेन 8 से 15 दिसंबर तक रद रहेगी। जबकि 0 5261, 05260 ,05262 ट्रेन 9 से 15 दिसंबर तक रद रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 05287 ट्रेन 11से 15 दिसंबर तक, 05288 ट्रेन 12 से 15 दिसंबर तक, 15215 ट्रेन 12 से 14 दिसंबर तक एवं 15216 ट्रेन 11 से 14 दिसंबर तक रद रहेगी। जबकि कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है।













