– मुजफ्फरपुर के औराई भैरवस्थान में उमड़ी शिव श्रद्धालुओं की भीड़
मुजफ्फरपुर(बिहार)।सम्वाददाता।
मुजफ्फरपुर जिले के औराई में बाबा आनंद भैरवस्थान शिव मंदिर में जलाभिषेक करने लेकर काफी भारी भीड़ उमड़ी।

महाशिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक करने सुबह से हीं श्रद्धालुओं का जत्था उमड़ता रहा।जिसे नियंत्रण करने लेकर औराई प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। यहां रात्रि में शिव विवाह कार्यक्रम एवं विशेष पूजा आयोजित किया गया है। महाशिवरात्रि के मौके पर आयोजित मेला 1 माह तक चलेगा।मंदिर कमिटी के लोगों ने बताया कि यह मेला होली तक रहता है। मेला में झूला एवं कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां जल अभिषेक करने से हर मनोकामना की पूर्ति होती है। यह काफी पुराना शिव मंदिर है।














