Advertisement

Breaking: बन्दरा में भी आइडीए कार्यक्रम की हुई शुरुआत

-बन्दरा में भी आइडीए कार्यक्रम की हुई शुरुआत

बन्दरा। दीपक।

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जाने वाले सर्वजन दवा सेवन के तहत बन्दरा प्रखण्ड में आइडीए अभियान की शुरुआत शुक्रवार को बड़गांव से हुई। मुखिया अब्दुल सत्तार अंसारी ने खुद टेबलेट खाकर इसका शुभारंभ किया। प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि यह फाइलेरिया रोधी दवा लोगों के घर -घर जाकर खिलाई जाएगी। दवा खाने पर कुछ प्रतिकूल प्रभाव भी हो सकते हैं। हालांकि यह तात्कालिक हैं। इसके निवारण के लिए प्रखंड स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम की तैनाती की गयी है, जिनका नंबर प्रत्येक ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के पास मौजूद है।