-जिला पार्षद मुकेश ओझा ने किया होली मिलन समारोह
बंदरा(मुजफ्फरपुर)।दीपक।
बंगाही में रविवार को जिला पार्षद रामानन्द ओझा उर्फ मुकेश ओझा द्वारा होली मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ इसकी शुरुआत हुई। इस दौरान प्रशानिक अधिकारियों,पत्रकारों एवं क्षेत्र के सम्मानित प्रतिनिधियों आदि को गुलाल लगा और अंगवस्त्र देकर,बुके आदि देकर सम्मानित किया गया।

जिला पार्षद मुकेश ओझा ने कहा कि होली न सिर्फ रंगों का त्योहार है, बल्कि खुशियां बांटने का त्योहार है।यह त्योहार तभी सार्थक होगा जब जरूरतमंद लोगों को मदद कर सभी एक दूसरों के खुशी में भागीदारी निभाई जाय।जरूरतमंद लोगों के बीच त्योहार की खुशियां बांटकर सामाजिक सौहार्द को मजबूत किया जा सकता है। मौके पर मुखिया ब्रजेश कुमार उर्फ मोना,राजा झा,अखिलेश ठाकुर, मनीष ठाकुर, विशम्भर शर्मा, मोहन चौधरी, अनिल झा,राजेश कुमार, दीपक तिवारी, गंधिर झा,आलोक कुमार, चन्दन कुमार आदि भी थे।














