Advertisement

Breaking: पूसा में ऑटो चालकों का धरना-प्रदर्शन जारी

-ऑटो चालकों का धरना-प्रदर्शन जारी

 

पटना/समस्तीपुर।सम्वाददाता।

समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के बिरौली चौक के निकट हाट स्थल पर ऑटो चालकों का धरना-प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर टेम्पो चालकों ने समस्तीपुर नगर निगम एवं बस स्टैंड की मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आंदोलन स्थल पर सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता भोला झा ने की। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि समस्तीपुर नगर निगम एवं बस स्टैंड की मनमानी से ऑटो चालकों के रोजी- रोटी पर आफत है। ऑटो चालकों के साथ नगर निगम व बस स्टैंड वाले दुर्व्यवहार व तानाशाही रवैया अपनाते है। रोज कमाकर खाने वाले ऑटो चालकों की मांगो को प्रशासन दो दिनों के अंदर पूरा करे वरना सोमवार से आंदोलन तेज किया जाएगा। मौके पर देवेंद्र सिंह,राजेंद्र राय,रोहित राज,शकील मियां,नवीन सिंह बबलू महतो,सुनील कुमार चुनचुन राम,गोपाल, अमर राय,बादल कुमार संजय राम इत्यादि दर्जनों ऑटो चालक मौजूद थे।