Advertisement

Breaking: पटसारा में निकाली गई कलश शोभायात्रा

-पटसारा में निकाली गई कलश शोभायात्रा

बंदरा।दीपक।

प्रखंड के पटसारा पंचायत के बैधनाथपुर ब्रह्मस्थान में मंगलवार को 101कन्याओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई।यहां कलश स्थापन के साथ हीं तीन दिवसीय अष्ट्याम महायज्ञ की शुरुआत हो गयी।

गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा ब्रह्मस्थान से शुरू होकर मतलुपुर होते हुए बूढ़ी गंडक के रतवारा घाट पहुंची, जहां पंडित राजू झा के मंत्रोच्चारण से जलबोझी कराकर पुनः ब्रहमस्थान पहुंची और कलश स्थापना किया गया।वार्ड सदस्य सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार को अखंड हवन यज्ञ एवं 24 घंटे का अखंड राम नाम अष्ट्याम की शुरुआत होगी। गुरुवार को राम विवाह महोत्सव होगा।
इस दौरान ललित भगत,रंजीत यादव,सुरेंद्र राय, कर्पूरी दास,पप्पू यादव, मूरत राय आदि भी थे।