-जानकी महिमा जनकपुरधाम पुस्तक का जानकी मंदिर के महंत ने किया विमोचन
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
जानकी नवमी महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार की रात पूर्व मंत्री तथा संविधान सभा सदस्य अरविंद साह द्वारा हिंदी भाषा में लिखी पुस्तक “जानकी महिमा जनकपुरधाम”का विमोचन जानकी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर राम तपेश्वर दास बैष्णव ने किया।

इस अवसर पर महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव ने कहा कि राजनीति कार्य में काफी व्यस्त रहने के बाबजूद भी पूर्व मंत्री अरविंद साह ने जानकी महिमा पुस्तक लिखे हैं।इससे पाठक को जानकी (किशोरी जी) तथा जनकपुरधाम महिमाके बारे में विशेष जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि किशोरी जी प्रेरणा दें कि और पुस्तक की रचना करें।इस अवसर पर जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव,चन्द्र भूषण बाबा, नेकपा एमाले के युवा नेता मनोज कुमार साह,राम पृत राम, लक्ष्मी साह,राम प्रसाद गिरि सहित कई लोग उपस्थित थे।














