-जनसहयोग से परिचालन योग्य बनाया मतलपुर-रतवारा पथ
-ग्रामीणों ने किया जनसहयोग
-जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से निराश लोगों ने उठाया कदम
दीपक तिवारी। मुजफ्फरपुर/बन्दरा।
क्षेत्र में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से सड़क के जर्जर हालत है। मतलपुर से रतवारा चौक तक मुख्य सड़क में बने गड्ढों में रविवार को राबिस एवं मिट्टी भरकर सड़क को तत्काल परिचालन युक्त जन सहयोग से बनाया गया। ताकि सावन के सोमवारी के मौके पर श्रद्धालुओं का आना-जाना सहज तरीकों से बाबा खगेश्वरनाथ धाम स्थल तक हो सके।

देवेश कुमार, सतीश कुमार, प्रकाश मित्तल,विक्रम कुमार, नीरज कुमार, धीरज कुमार, आदित्य कुमार,रमन कुमार आदी नवयुवकों ने बताया कि जन सहयोग एवं श्रमदान से इस सड़क को तत्काल परिचालन लाइक बनाया गया है, ताकि मंदिर तक आने जाने वाले लोगों एवं राहगीरों को सहज सुविधा उपलब्ध हो सके।

इन्होंने बताया कि सड़क मरम्मती को लेकर क्षेत्र तमाम जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से गुहार लगाई गई।लेकिन धरातल पर काम नहीं हो सके। सहयोग में अविनाश कुमार, मधुकर प्रसाद, अजीत चौधरी, मुन्ना पोद्दार,डॉक्टर श्याम किशोर, सुनील कुमार, गोलू कुमार, नितीश कुमार,शिव शंकर कुमार, संयोग कुमार,रंजीत चौधरी, अभिमन्यु मौर्या, सतीश कुमार, रॉकी कुमार,प्रमोद कुमार, सनी कुमार, सोमनाथ गोस्वामी,रोशन ठाकुर, मोहम्मद नासिर आदि लोगों ने भी सहयोग किया।वहीं पिलखी से पियर चौक तक अत्यंत जर्जर सड़क की रामपुरदयाल मुखिया ब्रजेश कुमार मोना के द्वारा निजी कोष से राबिस एवं मिट्टी से समतल कर तत्काल परिचालन योग्य बनवाया गया है।












