-ग्रामीण बच्चों ने मनाया दीपोत्सव,दिया शुद्ध एवं धार्मिक दीवाली का संदेश
बन्दरा ।दीपक ।
प्रखंड के सकरी मन गांव में शनिवार की शाम छोटी दिवाली के मौके पर अति उत्साहपूर्ण माहौल में ग्रामीण बच्चों के द्वारा दीपोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने भगवान श्रीराम एवं हनुमान के तस्वीर लगाकर मिट्टी के 101 दिए जलाए। जिसमें बच्चों ने इस दौरान तिल एवं सरसों के तेल से मिट्टी के दीप जलाकर प्रदूषण रहित एवं धार्मिक दिवाली का संदेश दिया।

मनीषा,सूची,सोनम,रवि,अमर,प्रणाम,स्तुति आदि बच्चों ने बताया कि सभी अपने-अपने घरों से मिट्टी के दिए और तेल लेकर आए थे। यहां कृत्रिम नदी घाट, घर,आंगन,तस्वीर,पुष्ववाटिका,अन्न-पुष्प-रंग-गुलाल-सीमेंट-मिट्टी आदि के मिश्रित रंगोली आदि भी सजाए गए। कार्यक्रम का संयोजन एवं आयोजन ग्रामीण स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वयं किया गया। इस दौरान बच्चों ने खुद से बनाया हुआ शुद्ध पेड़ा,लड्डू,बताशा भी भगवान को चढ़ाकर बच्चों में वितरित किया।टॉफियां भी बांटी गई और एक दूसरे को दीपावली की बधाइयां देकर आपस में खुशियां बांटी गयी।

इस दौरान बच्चों ने भक्ति गीतों पर डांस मस्ती भी की।इस दौरान यहां कृष्ण कुमार तिवारी, अशोक ठाकुर,विकास कुमार,दीपक कुमार,शालिनी कुमारी,मिथलेश देवी,नव्या आदि ने बच्चों का उत्साहबर्द्धन किया।











