Advertisement

Breaking: ग्रामीण छात्र-छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली,101 मिट्टी के दिये जलाकर लिया आतिशबाजी छोड़ने का संकल्प

-ग्रामीण छात्र-छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली,101 मिट्टी के दिये जलाकर लिया आतिशबाजी छोड़ने का संकल्प

बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के सकरी मन एनलाईटेन प्रेप कोचिंग सेंटर में शनिवार की संध्या धनतेरस के मौके पर छात्र-छात्राओं के द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीनियर- जूनियर छात्र छात्राओं ने आंटा, गुलाल,रंगीन चावल,फूल आदि से कई आकर्षक रंगोली सजाई तथा तिल के तेल से मिट्टी के 101 दिए जलाए।

सुंगंधित अगरबत्तियां एवं मोमबत्तीयां भी जलाए। पुष्प पेड़ों को भी अकर्षक लाईटिंग से सजाया। म्यूजिक सिस्टम पर डांस-मस्तियां भी की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अबकी दीपावली आतिशबाजी नहीं करने का संकल्प लिया एवं अपने आसपास के बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

छात्र-छात्राओं ने बताया कि आतिशबाजी से पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ता है। बीमारियां भी बढ़ती है। पैसे भी खर्च होते हैं लेकिन उसकी कोई सार्थक उपयोग नहीं हो पाते,इसलिए उन बच्चों ने अबकी बार ‘स्वच्छ दिवाली और स्वस्थ दिवाली’ मनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए अपने आसपास के बच्चों को भी प्रेरित करेंगे और अपने मम्मी पापा को भी ऐसी दिवाली मनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

इन्होंने बताया कि तिल के तेल और मिट्टी के दीए जलाकर इसकी शुरुआत उन्होंने की है और अपने घर के बड़ों को इसके लिए प्रेरित भी करेंगे कि केरोसिन के दिए नहीं जलाएं।इससे हवा प्रदूषित होती है। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर संस्थान के निदेशक दीपक कुमार, वरीय समाज सेवी कृष्ण कुमार तिवारी, प्राचार्य शालिनी तिवारी, शिक्षक विकास कुमार आदि भी मौजूद थे।