Advertisement

Breaking: गोविंदपुर छपरा में सालाना कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित,अबकी डीजे प्रयोग एवं महिलाओं के प्रवेश पर रोक का निर्णय

-गोविंदपुर छपरा में सालाना कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित,अबकी डीजे प्रयोग एवं महिलाओं के प्रवेश पर रोक का निर्णय

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के गोविंदपुर छपरा मदरसा के प्रांगण में गुरुवार को एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर जुलूस,मुशायरा,जलशा आदि कार्यक्रम आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई।बैठक के बाद मुखिया मो. सत्तार ने बताया कि 28 तारीख को इस कार्यक्रम का आयोजन छपरा में किया जाना है।जिसको लेकर रणनीति बनाई गई।कार्यक्रम में DJ नहीं बजाने तथा महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।मुशायरा के दौरान शांति-सुरक्षा को लेकर एहतियात के दृष्टिकोण से असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर महिलाओं के प्रवेश को अबकी बार रोकने का निर्णय लिया गया है।महिलाएं मेला में आ सकेंगी,खरीददारी कर सकेंगी,लेकिन कार्यक्रम क्षेत्र के अंदर प्रवेश वर्जित रहेगी।इसके लिए घेराबंदी लगाई जाएगी।स्वयं सेवकों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह अश्लीलता-फूहड़ता एवं असामाजिकता की गतिविधियों को रोकने का प्रयास है। यह सादगी,शांति-सुरक्षा का संदेश है। इससे महिलाएं भी सुरक्षित रहेंगी। बैठक में विभिन्न मस्जिदों के इमाम,हजरत मौलाना खुर्शीद अहमद, गुलाम अहमद रजा,मो.निजामुद्दीन मिसवाही,अफजल हुसैन मिसवाही,मो.नसीर अहमद, मो.मुर्तुजा, मो.हबीब, मो. सुल्तान,मो. अख्तर, मो. कलीम, अब्दुल सत्तार अंसारी,मो. निजामुद्दीन, मो.बशीर, मो. असरार आदि भी थे।