-एडीसनल पीएचसी का केंद्र व राज्य सरकार की टीमों ने किया निरीक्षण
वैशाली / सुधांशु।
गोरौल के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधो में शुक्रवार को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की टीमों ने अलग अलग समय पर निरीक्षण किया। पहले केंद्र की नीति आयोग और बाद मे राज्य सरकार की काया कल्प की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। नीति आयोग तीन सदस्ययी की टीम मे तजेश, रिसहिता, कृष्णकांत व राज्य सरकार की कायाकल्प की टीम मे राजाराम पांडेय एसपीओ, गजेंद्र गुप्ता, डीपीसी सूचित कुमार, रितुराज ने अस्पताल में चल रहे इलाज को देखा. मरीजो से बातचीत किया, दवा की जानकारी ली।

साफ-सफाई एवं चारो तरफ लगे वगवानी फूल को देख प्रसन्ता जाहिर करते हुय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्य नारायण पासवान की सराहना की। इस अस्पताल में एक महीने में लगभग दो हजार से अधिक मरीजो का इलाज किया जाता है ,जिसे देख टीम के सभी सदस्य काफी प्रभावित हुये। निरीक्षण के दौरान डॉ राजेश कुमार, डॉ इस्मत आरा, डॉ बी तराना सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।















