-स्पेशल पुलिस बलों के साथ बरियारपुर पहुंची अधिकारियों की टीम,दो दिनों में अतिक्रमण हटाने का दिया अंतिम चेतावनी
बंदरा। दीपक।
प्रखण्ड के बरियारपुर सरकारी पोखर की जमीन में अतिक्रमण किए हुए कब्जा धारियों को बुधवार को अविलंब अवैध कब्जा हटाने का अंतिम चेतावनी दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को 2 दिन के अंदर अतिक्रमण खाली करने का अंतिम अल्टीमेटम दिया।

मौके पर मौजूद बंदरा सीओ राजीव रंजन ने बताया कि सभी अतिक्रमणकारियों को 2 दिनों के अंदर अतिक्रमण हर हाल में खाली करने की अंतिम चेतावनी दी गई। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने डोर टू डोर दुकानदारों और कब्जा धारियों को पहुंचकर अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान स्पेशल पुलिस बलों की भी मौजूदगी रही। उन्होंने बताया कि यदि 2 दिन के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो प्रशासनिक अधिकारियों एवं बलों के द्वारा अतिक्रमण खाली कराने का अभियान चलाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कच्चे-पक्के निर्माणों,दुकानों पर बुलडोजर भी चलाए जाएंगे।












