-मोहनपुर मठ पर नवनिर्मित हनुमान प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा
दीपक कुमार तिवारी मुजफ्फरपुर।
मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखण्ड के मोहनपुर मठ पर नवनिर्मित हनुमान प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।इस दौरान 151 कुंवारी कन्याओं के द्वारा बूढ़ी गंडक नदी के सिमरा घाट से जलबोझी से किया गया।जहां से माथे पर जलयुक्त कलश लिए हुए कन्याओं का जत्था हनुमान के जयकारों एवं भक्ति गीतों के बीच यज्ञ स्थल पहुंची,जहां पंडित पवन झा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापन कराया गया।

आयोजक लाल देव राय के द्वारा कन्या पूजन भी कराया गया। आयोजन समिति में शामिल बबलू कुमार ने बताया कि चार दिवसीय महायज्ञ के पहले दिन कलशयात्रा निकाली गई है।यज्ञबके दौरान अखंड अष्टयाम कार्यक्रम की शुरुआत राजद विधायक निरंजन राय की उपस्थिति में कराया जाएगा। मौके पर मिंटू कुमार, प्रिंस कुमार अजय कुमार, दिनेश राय, रमेश राय, मंदिर के पुजारी जयमंगल दास आदि भी थे।














