-महाशिवरात्रि यज्ञ महोत्सव को लेकर हुई बैठक
बंदरा ।संवाददाता।
प्रखंड क्षेत्र के शिवशक्ति धाम बरियारपुर, मोहनपुर में आगामी शिवरात्रि यज्ञ महोत्सव के 36 वें अधिवेशन को लेकर रविवार को धर्मादा कमिटी के तत्वाधान में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें अधिवेशन सफल बनाने को लेकर विभीन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रत्येक साल की भांति इस साल भी महाशिवरात्रि के मौके पर 5 दिवसीय संगीत सम्मेलन व धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए धर्मादा कमेटी के सदस्यों की बैठक में अलग अलग जिम्मेवारी सौंपी गई।

कमिटी के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत 16 फरवरी को हनुमान आराधना के साथ होगी। 17 फरवरी को शिव मंत्र अष्टयाम होगा। अष्टयाम उपरांत 18 फरवरी को मिथिला के कलाकारों द्वारा शिव विवाह महोत्सव मनाया जाएगा। 19 फरवरी को रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन होगा। वहीं 20 फरवरी को चौठारी महोत्सव के महायज्ञ का समापन होगा। बैठक से पूर्व मकर संक्रांति के अवसर पर सकल जगकल्याणार्थ स्थानीय कलाकारों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष कौशल किशोर ठाकुर, सीताराम सिंह, नारायण गिरी, रमेश ठाकुर, बिट्टू चौधरी, मोहन चौधरी, कुंदन झा, राघवेंद्र ठाकुर, गोलू गिरी इत्यादि मौजूद थे।














