-पटसारा में हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान आराधना कार्यक्रम आयोजित।
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
हनुमान जयंती के अवसर पर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा, औराई, कटरा, गायघाट,मुरौल,सकरा,सरैया,पारू, मीनापुर सहित कई प्रखण्ड क्षेत्रों के विविन्न जगहों से हनुमान जयंती को लेकर हनुमान जागरण, हनुमान आराधना, संकीर्तन, भक्ति कार्यक्रम समेत विविध कार्यक्रमों का आयोजन जैसी खबरें मिली हैं।

जिले के बन्दरा प्रखंड के पतसारा में हनुमान जयंती के अवसर पर मंगलवार को हनुमान आराधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगत एवं पंगत कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया। आयोजन मंडल का नेतृत्व कर रहे नवनीत कुमार ने बताया कि हनुमान जयंती के मौके पर हनुमान आराधना कार्यक्रम का आयोजन कराया गया है।














