Advertisement

Breaking: दरभंगा में हिंदू नव वर्ष के मौके पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

-हिंदू नव वर्ष के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा।

पटना/दरभंगा (बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

हिंदू नव वर्ष के मौके पर बिहार के विभिन्न जिलों में हिंदू सनातन से जुड़े हुए लोगों में हर्ष एवं उल्लास का माहौल देखा जा रहा है। हिंदू नव वर्ष कैलेंडर की शुरुआत के मौके पर दरभंगा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयकारे भी लगाए जाते रहे। दरभंगा जिला के कर्पूरी चौक से लहरिया सराय टावर एवं दोनार चौक से होकर यह शोभायात्रा निकली,जो पुनः कर्पूरी चौक पर आकर सभा में तब्दील हो गयी।

शोभायात्रा में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।चन्दन-तिलक लगाए गए तथा जय श्रीराम के नारों से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान एमएलए संजय स्रावांगी, पूर्व एमएलए अमरनाथ गामी,प्रमोद झा, डॉक्टर सुभाष सिंह, विजय सहनी, राम नवीन ठाकुर, रामसरण ठाकुर आदि भी मौजूद थे। जुलूस के दौरान श्रीराम के जयकारे लग रहे थे तथा साउंड सिस्टम से श्री राम श्रीस्तुति के गाने बजाए जा रहे थे।