-BPSC 70वीं परीक्षा में सफल होकर DSP बने संजय पासवान, बंदरा में भव्य स्वागत
मुजफ्फरपुर/बंदरा। दीपक।मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत रामपुर दयाल पंचायत के होनहार सपूत संजय पासवान ने BPSC की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण कर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रखंड और जिले में खुशी का माहौल है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर क्षेत्र के युवा समाजसेवी कृष्ण मोहन कन्हैया के नेतृत्व में पिलखी पुल से गाजे-बाजे के साथ भव्य अभिनंदन एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वागत यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और संजय पासवान को फूल-मालाओं से सम्मानित कर उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कृष्ण मोहन कन्हैया ने कहा कि संजय पासवान की सफलता केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे रामपुरदयाल पंचायत, बंदरा प्रखंड और मुजफ्फरपुर जिले के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि संजय पासवान अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करते हुए समाज में न्याय, सुरक्षा और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम में रामपुर दयाल के पूर्व मुखिया फेंकू राम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, सरपंच राज किशोर चौधरी, भाजपा नेता अशोक सिंह, बिट्टू पासवान, धीरज कुमार, उप मुखिया मुकेश पासवान, मो. निजाम, राधा रमण त्रिवेदी, रामवृक्ष महतो, देवेंद्र राम, राम प्रवेश राम, श्याम कुमार, राम कुमार, अभय कुमार सिंह, धर्मेंद्र सम्राट, उमा शंकर मेहता, प्रमोद चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।












