Advertisement

दानापुर-खगौल पीएचसी के नए प्रभारी बने डॉ. सुकेश कुमार

-दानापुर-खगौल पीएचसी के नए प्रभारी बने डॉ. सुकेश कुमार

-डॉ. अनुपमा सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के बाद मिली जिम्मेदारी
-बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ी उम्मीद

पटना। दानापुर-खगौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को नया प्रभारी मिल गया है। डॉ. सुकेश कुमार को पीएचसी का नया प्रभारी बनाया गया है। पूर्व प्रभारी डॉ. अनुपमा सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रभार हस्तांतरण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र प्रसाद मंडल मौजूद रहे।
डॉ. सुकेश कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय वार्ड पार्षद सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था में सुधार होगा। साथ ही क्षेत्र के मरीजों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
नवनियुक्त प्रभारी डॉ. सुकेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र का संचालन टीम भावना के साथ किया जाएगा। सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।