-राम चंद्र पंजियार नेपाली कांग्रेस क्षेत्र-3 के सभापति निर्विरोध निर्वाचित
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। नेपाली कांग्रेस (देउवा गुट) के धनुषा क्षेत्र संख्या-3 के क्षेत्रीय सभापति पद पर राम चंद्र पंजियार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले भी वह इस पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
अधिवेशन के दौरान पार्टी की एकता को सुदृढ़ करने, संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावकारी बनाने तथा आम जनता की समस्याओं और आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील रहकर संगठन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री विमलेन्द्र निधि ने राम चंद्र पंजियार को निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि पंजियार संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और पार्टी के भीतर एकता कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पंजियार के निर्विरोध निर्वाचन से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।












