Advertisement

नाक में घाव से परेशान ऊंट का रेस्क्यू, इलाज के बाद मिली राहत

-नाक में घाव से परेशान ऊंट का रेस्क्यू, इलाज के बाद मिली राहत

पटेढ़ी बेलसर। वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड की जारंग रामपुर पंचायत में पिछले एक सप्ताह से भटक रहे घायल ऊंट का रेस्क्यू कर इलाज कराया गया। बताया गया कि ऊंट कहीं से भटकते हुए पंचायत के गांवों में पहुंच गया था। उसके नाक में गंभीर घाव होने के कारण वह असहनीय पीड़ा से परेशान था और इधर-उधर भटक रहा था।

स्थानीय लोगों ने ऊंट की स्थिति की जानकारी प्रशासन को दी। मामले की सूचना मिलने पर वैशाली डीएम ने संज्ञान लेते हुए पशु चिकित्सा पदाधिकारी पटेढ़ी बेलसर हेमंत कुमार के नेतृत्व में टीम को गांव भेजा। टीम ने ऊंट का रेस्क्यू कर उसका उपचार कराया।

इलाज के बाद ऊंट की स्थिति में सुधार हुआ है और उसे काफी राहत मिली है। फिलहाल स्थानीय लोगों की देखरेख में ऊंट को रखा गया है। प्रशासन की ओर से इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई है, ताकि ऊंट के संबंध में आवश्यक आगे की कार्रवाई की जा सके। घायल ऊंट के रेस्क्यू और इलाज के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।