Advertisement

बेहतरीन कार्य के लिए सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुरस्कृत, एसएसपी ने थपथपाई पीठ

-बेहतरीन कार्य के लिए सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुरस्कृत, एसएसपी ने थपथपाई पीठ

दरभंगा। अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और कर्तव्य के प्रति उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को एसएसपी ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। बेहतर कार्य के लिए सम्मान मिलने से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है।


एसएसपी ने थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस पदाधिकारियों की सक्रियता और जिम्मेदारी से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलती है। उन्होंने आगे भी इसी तत्परता और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
पुरस्कार मिलने के बाद थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि यह सम्मान पूरी पुलिस टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर लगाम लगाने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।