-गायघाट में बसेरा अभियान शिविर का शुभारंभ, एक सप्ताह तक लिए जाएंगे आवेदन
दीपक कुमार/गायघाट
गायघाट प्रखंड क्षेत्र में भूमिहीन एवं जरूरतमंद परिवारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बसेरा अभियान के तहत शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का आयोजन लगातार एक सप्ताह तक किया जाएगा। इस दौरान पात्र लाभुकों से आवेदन लेने के साथ आवश्यक दस्तावेज भी जमा कराए जाएंगे।
शिविर में संबंधित कर्मियों द्वारा लाभुकों की समस्याएं सुनी जाएंगी। आवेदन प्राप्त होने के बाद पात्रता की जांच की जाएगी और नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अभियान के माध्यम से ऐसे भूमिहीन एवं जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित किया जाना है, जिन्हें अब तक स्थायी बसेरा उपलब्ध नहीं हो सका है।

प्रशासन की ओर से पात्र लोगों से निर्धारित अवधि के भीतर शिविर में पहुंचकर आवश्यक कागजात के साथ आवेदन जमा करने की अपील की गई है। अधिकारियों ने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र लाभुकों के लिए नियमानुसार आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को गति देना है।











