Advertisement

जमीन विवाद सुलझाने बैठी पंचायत में खूनी संघर्ष, सरपंच का सिर फटा; कई घायल

-जमीन विवाद सुलझाने बैठी पंचायत में खूनी संघर्ष, सरपंच का सिर फटा; कई घायल

मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र के जमालाबाद पंचायत में जमीन विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत अचानक खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में जमालाबाद ग्राम कचहरी के सरपंच रामप्रवेश दास गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट में उनका सिर फट गया। वहीं, दूसरे पक्ष के भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
बताया गया कि जमीन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच पंचायत बैठी थी।

इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। पंचायत में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।