-मोतीपुर में डंपर और बुलेट की टक्कर में युवक की मौत
मुजफ्फरपुर/मोतीपुर। मोतीपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एनएच-28 पर रतनपुरा कट के समीप डंपर और बुलेट बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य के घायल होने की सूचना है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 112 की टीम पहुंची और घायल को इलाज के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना रतनपुरा कट के पास हुई, जहां डंपर और बुलेट की टक्कर में युवक की जान चली गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक को गरीब स्थान से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि मृतक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।












