Advertisement

शिक्षक दिवस पर इनलाइटेन प्रेप कोचिंग सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षकों का किया सम्मान

-शिक्षक दिवस पर इनलाइटेन प्रेप कोचिंग सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षकों का किया सम्मान

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। प्रखंड के सकरी मन स्थित इनलाइटेन प्रेप कोचिंग सेंटर में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान संस्थान के निदेशक दंपती दीपक कुमार तिवारी एवं शालिनी तिवारी तथा साथी शिक्षकों ने सामूहिक रूप से केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को कलम, कॉपी, बुके आदि भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी शिक्षकों की ओर से शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया गया। केक, मिठाई, बिस्किट और टॉफियां आदि बांटकर बच्चों ने शिक्षक दिवस की खुशियां मनाईं।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन शिक्षक विकास कुमार ठाकुर ने किया। मौके पर कृष्ण कुमार तिवारी, मिथलेश देवी समेत अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।