Advertisement

दयालपुर से 30 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

-दयालपुर से 30 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

राजापाकर/संजय श्रीवास्तव। बराटी थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव से एक 30 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता राजकिशोर राय ने बराटी थाने में आवेदन देकर अपने पुत्र मनीष कुमार की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है।
आवेदन में राजकिशोर राय ने बताया कि उनका पुत्र मनीष कुमार 30 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे घर से निकला था।

इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने सगे-संबंधियों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन मनीष का कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों के अनुसार मनीष मानसिक रूप से कमजोर है, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित है। आवेदन में बताया गया है कि लापता युवक का रंग श्यामला है और घटना के समय वह मटिया रंग की शर्ट पहने हुए था। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच बताई गई है।
परिजनों ने पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है।