Advertisement

रसुवा बाढ़ में 105 भारतीय पर्यटक लापता, नेपाल पर्यटन विभाग ने की पुष्टि

-रसुवा बाढ़ में 105 भारतीय पर्यटक लापता, नेपाल पर्यटन विभाग ने की पुष्टि

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण 105 भारतीय पर्यटकों के लापता होने की सूचना है। नेपाल पर्यटन विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की गई है।


विज्ञप्ति के अनुसार, बाढ़ के बाद लापता विदेशी नागरिकों में भारत के 105 पर्यटकों के अलावा दो ऑस्ट्रेलियाई, एक न्यूजीलैंड, तीन अमेरिकी, 17 मलेशियाई, 16 ब्रिटिश और चार दक्षिण अफ्रीकी नागरिक शामिल हैं।
भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है। लापता पर्यटकों की तलाश और राहत-बचाव कार्य को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियां सक्रिय हैं।