Advertisement

पीपिंग समारोह में अनामिका कुमारी को मिली नई जिम्मेदारी, सार्जेंट मेजर का कार्यकारी प्रभार

-पीपिंग समारोह में अनामिका कुमारी को मिली नई जिम्मेदारी, सार्जेंट मेजर का कार्यकारी प्रभार

मुजफ्फरपुर। पुलिस कार्यालय, मुजफ्फरपुर में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर की ओर से प्रारक्ष अवर निरीक्षक अनामिका कुमारी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
समारोह के दौरान अनामिका कुमारी को सार्जेंट के पद से सार्जेंट मेजर के उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने उनके कंधों पर एक सितारा लगाकर उन्हें अलंकृत किया।


नई जिम्मेदारी मिलने पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने अनामिका कुमारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी का बेहतर ढंग से निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।
पीपिंग समारोह के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों में उत्साह का माहौल रहा। पुलिस विभाग में पदोन्नति के साथ मिली इस नई जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।