Advertisement

गांव की बेटी बनी डीएसपी तो घर पहुंचे खान सर, जमीन पर बैठकर खाया खाना

-गांव की बेटी बनी डीएसपी तो घर पहुंचे खान सर, जमीन पर बैठकर खाया खाना

गायघाट /दीपक कुमार

70वीं बीपीएससी परीक्षा में मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड के बुधकारा गांव की बेटी मौसमी कुमारी ने डीएसपी पद पर चयनित होकर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता की चर्चा अब गांव-गांव में हो रही है।
मौसमी की उपलब्धि पर मशहूर शिक्षक खान सर खुद उनके गांव बुधकारा पहुंचे। उन्होंने मौसमी और उनके परिजनों से मुलाकात कर सफलता की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गांव पहुंचने पर खान सर का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। खान सर मौसमी के घर पर परिजनों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। उनकी सहजता और अपनापन देखकर ग्रामीण काफी प्रभावित हुए।


बातचीत के दौरान खान सर ने मौसमी की सफलता को उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया, जो सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत और सही दिशा में की गई तैयारी कभी बेकार नहीं जाती। गांव की बेटियों का पुलिस और प्रशासनिक सेवाओं में पहुंचना बदलते बिहार की तस्वीर है।
मौसमी के डीएसपी बनने से परिवार के साथ पूरे कटरा प्रखंड में खुशी का माहौल है। खान सर के गांव पहुंचने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्थानीय युवाओं में भी उत्साह बढ़ा है।