Advertisement

पूर्वी चंपारण का गौरवान्वित, अभिषेक गिरी का IIT कानपुर में M.Tech में चयन

-पूर्वी चंपारण का गौरवान्वित, अभिषेक गिरी का IIT कानपुर में M.Tech में चयन

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

जिले के युवाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। मोतिहारी शहर के राजा बाजार निवासी अभिषेक गिरी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT कानपुर में एम.टेक (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एवं नेटवर्क सिक्योरिटी) में चयनित होकर पूरे पूर्वी चंपारण का नाम रोशन किया है।

अभिषेक, नगदाहा सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष मुन्ना गिरी के बड़े पुत्र हैं। सफलता की यह कहानी और भी खास इसलिए है क्योंकि अभिषेक पिछले 11 महीनों से प्रसिद्ध मल्टीनेशनल कंपनी ‘आर्यका’ में नेटवर्क सिक्योरिटी इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार तैयारी करते रहे।

इसी मेहनत का नतीजा है कि 31 जुलाई को आयोजित कठिन प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार में अभिषेक ने शानदार सफलता हासिल की।

– परिवार और समाज में खुशी की लहर

अभिषेक की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही घर और पूरे क्षेत्र में बधाइयों का तांता लग गया। उनके पिता मुन्ना गिरी, चाचा राजीव गिरी सहित बड़ी संख्या में रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।

पिता मुन्ना गिरी ने कहा, _”बेटे की यह सफलता सिर्फ हमारे परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज और जिले के लिए गर्व का विषय है। उसने साबित कर दिया कि अगर लगन हो तो नौकरी के साथ भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
अभिषेक की सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनी है।