-नकली ‘मार्बल’ ब्रांड के पाइप बनाने के आरोप में जानकी प्लास्टिक इंडस्ट्री के संचालक नवल मुरारका गिरफ्तार
जनकपुरधाम/मधुकर। जानकी प्लास्टिक इंडस्ट्री के संचालक नवकृष्ण मुरारका उर्फ नवल मुरारका को प्रसिद्ध ‘मार्बल’ कंपनी के ट्रेडमार्क का कथित तौर पर दुरुपयोग कर नकली पाइप बनाने और बाजार में बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
सिरहा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुरुवार को जनकपुरधाम स्थित उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस का आरोप है कि मुरारका बिना अधिकृत अनुमति के मार्बल कंपनी के आधिकारिक ट्रेडमार्क का इस्तेमाल कर नकली पाइप का निर्माण और वितरण कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच के दौरान उत्पादन प्रक्रिया, वितरण नेटवर्क तथा इस पूरे कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कानूनों के तहत दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नकली ब्रांडेड उत्पादों के कारोबार पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।











